सागर नगर: नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मस्जिद से राधा तिराहे तक सड़क पर लगने वाले हाथ ठेले हटाए गए
रविवार दोपहर 12:00 बजे नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कटरा बाजार में मस्जिद से राधा तिराहे मार्ग पर लगने वाले फलों के ठेले वसड़कों पर अतिक्रमण कर लग रही अन्य दुकानों को मौके से तत्काल हटवाया। नगर निगम की अतिक्रमण टीम के सह प्रभारी बबलू चौरसिया ने सभी दुकानदारों को समझाइश दी कि वह सड़क पर अतिक्रमण कर दुकाने ना लगाए।