सोरांव: कौड़ियाहार में दबंगों पर सरकारी अन्नपूर्णा भवन के निर्माण रोकने और ठेकेदार-मजदूरों को भगाने का आरोप, की गई शिकायत
कौड़िहार ब्लॉक के माधोपुर चांधन चौराहे पर बन रहे सरकारी अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य कथित तौर पर रोकने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने निर्माण कार्य बंद कराते हुए ठेकेदार और मजदूरों से 50 हजार रुपये 'गुंडा टैक्स' की मांग की। इस दौरान मजदूरों और ठेकेदार को मौके से भगा दिया गया। पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत की गई है।