गोवर्धन: 14-15 वर्ष की बेटियों को HPV वैक्सीन लगवाएं, सर्वाइकल कैंसर से होगा बचाव
गोवर्धन में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी का निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य कराएं।