सुल्तानपुर: फिरोजपुर में पति ने पत्नी का गंडासे से गला रेतकर की हत्या, दो हाथ के फासले पर खुद फंदे से झूलकर दी जान
सुल्तानपुर के कुड़वार के फिरोजपुर में आफाक ने पत्नी किस्मत उल निशा की गंडासे से गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद दो हाथ की दूरी पर फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना से सनसनी फैल गई है। शुरुआती दौर की जांच में घटना को लेकर घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।