सुल्तानपुर: धम्मौर पुलिस ने भाईं चौराहे नहर पुलिया के पास से अवैध तमंचे व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
धम्मौर पुलिस ने चेकिंग के दौरान इटहवा गांव निवासी महेश कुमार पुत्र हरिश्चंद को भाईं चौराहे नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।पकड़े गये युवक के पास से पुलिस को एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।पकड़े गये युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।