सुल्तानपुर: न्यायालय में चौकी इंचार्ज समेत छह के खिलाफ मुकदमे की अर्जी,CJM ने 8 मई को थाने से रिपोर्ट की तलब
गोसाईगंज थाने में केस दर्ज कर चालान करने समेत अन्य आरोपों में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर निवासी अब्दुल जब्बार ने सीजेएम कोर्ट में चौकी इंचार्ज द्वारिकागंज अमित सिंह,कांस्टेबल सूर्य कुमार तिवारी,शिवम तिवारी,अखिलेश सिंह और भरथीपुर गांव के मिर्जा बिलाल बेग व गुड्डू उर्फ इदरीश के खिलाफ याचिका दाखिल की है।CJM नवनीत सिंह ने थाने से 8 मई को रिपोर्ट तलब की है।