सुल्तानपुर: अब बायोमेट्रिक मशीन से होगा सरकारी राशन का वितरण,उपभोक्ताओं को मिलेगी रसीद
ग्रामीण इलाकों में सरकारी राशन उपभोक्ताओं को अब नयी बायोमेट्रिक मशीन से राशन मिलने लगा है।इस नयी राशन मशीन में राशन की तौल भी खारिज होगी और मूल्य व वजन की रसीद भी उपभोक्ताओं को मिलेगी।जितने राशन कार्ड धारकों के अंगूठे के निशान बायोमेट्रिक मशीन पर लगेंगे उतना ही राशन वितरण होगा।यह व्यवस्था प्रयोग के तौर पर अभी शुरू हुई है।जिले के भदैया मे इसकी शुरआत हो गई है।