सुल्तानपुर: जिले के सुखबडेरी गांव के सुमित कुमार पांडे का NDA में हुआ चयन,परिवार में खुशी,बधाई देने वालों का लगा तांता
संघ लोक सेवा आयोग संयुक्त रक्षा की परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम की घोषणा हो गई है।जिसमें सुलतानपुर जिले सुखबड़ेरी गांव निवासी सुमित कुमार पांडे पुत्र अजय कुमार पांडे ने आल इंडिया स्तर पर 24वीं रैंक हासिल की है।सुमित को मिली इस उपलब्धि पर जहां परिवार में खुशी का माहौल है वहीं बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है।