मड़ावरा: गिदवाहा गाँव में शराब के नशे में एक व्यक्ति की लगभग आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे से की मारपीट
तहसील मड़ावरा के गिदवाहा गाँव में बुधवार की शाम करीब 7 बजे शराब के नशे में एक व्यक्ति की करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी। इसके बाद लोगों के द्वारा बीचबचाव किया गया और परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।जहां पर उसका उपचार चल रहा है।