देवकली की जर्जर सड़क पर उठी आवाज, डीएम से मरम्मत की मांग
कालपी क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवकली में जर्जर सड़क को लेकर अब शिकायत डीएम के दरबार तक पहुंच गई है।
निवर्तमान ग्राम प्रधान बालसिंह निषाद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कालपी-मांगरोल मार्ग से देवकली मोड़ तक सड़क की तत्काल मरम्मत/पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
बताया गया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों और मरीजों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ओवरलोड भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क की हालत और खराब हुई है।
निवर्तमान प्रधान ने डीएम से स्थलीय निरीक्षण, सड़क की वास्तविक स्थिति की जांच तथा ओवरलोड वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
सवाल यही—जर्जर सड़क की सुध आखिर कब ली जाएगी?
आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
FM NEWS TV | जिला ब्यूरो सोनू महाराज, जालौन
#Jalaun #Orai #Kalpi #Devkali #KalpiNews #JalaunNews #BreakingNews #JalaunBreaking #KalpiBreaking #DMJalaun #JalaunAdministration #RoadNews #RoadRepair #DevkaliNews #Mangarol #KalpiMangarolRoad #PublicIssue #GroundReport #ViralNews #LocalNews #DistrictBureau #UPGovernment #Development #जनसमस्या #जर्जरसड़क #सड़क_मरम्मत #कालपी #जालौन #उरई #देवकली
Kalpi, Jalaun | Oct 3, 2026