पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव की शिकायत के बाद गेरुआ नदी से अवैध बालू उठाव पर जिला प्रशासन सक्रिय
पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव का गेरुआ नदी से अवैध बालू उठाव पर शिकायत के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।पिछले 24 घंटे में हाईवा से दुलाई बाधित होने की खबर है। स्थानीय लोगों के द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में जगह-जगह बालू डंप किए हुए नजर आ रहे हैं ।विधायक श्री यादव ने अवैध उत्खनन रोकने के पीछे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश बताया है।