लखीसराय जिला लोक शिकायत कार्यालय परिसर में गुरुवार की दोपहर 12:15 पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। कार्यालय परिसर में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही और एक-एक कर शिकायतों की सुनवाई की गई।