खानपुर: आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर खानपुर कस्बे के निजी होटल में भाजपा मंडल की बैठक आज शाम 4 बजे होगी आयोजित
आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर खानपुर कस्बे के निजी होटल में भाजपा मंडल की बैठक का आज शाम 4:00 बजे आयोजन होगा।भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सुमन ने आज शुक्रवार को सुबह 8:00 के लगभग बताया कि बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर विचार विमर्श होगा साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक भाजपा कार्यकर्ताओं के आवेदन भी लिए जाएंगे। बैठक में सभी भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।