लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने बालिका छात्रावास का किया आकस्मिक निरीक्षण
बच्चियों से संवाद कर जानी सुविधाओं की स्थिति, साथ बैठकर किया रात्रि भोजन
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके द्वारा जिला मुख्यालय स्थित बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में निवासरत बच्चियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
श्रीमती उइके ने छात्रावास के मेस में बच्चियों के साथ रात्रि भोजन भी किया। दीपावली पर्व के अवसर पर उन्होंने बच्चियों के साथ दीपावली मनाई तथा सभी बच्चियों को मिठाई एवं उपहार भेंट कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Sampatiya Uikey