थरथरी: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के बजाय जनता का विश्वास जीते राजद : पटेल
सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को चंडी के रुखाई गांव में भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने जामुन व बड़हर के पौधे लगाए। इस दौरान राजद द्वारा चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर जिला मुख्यालय में किए जा रहे प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए पटेल ने कहा कि राजद को चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के बजाय पहले जनता का विश्वास जीतना चाहिए।