कन्नौज: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से राष्ट्रीय लोक अदालत के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राष्ट्रीय लोक अदालत 10/5/2025 को जिला न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसको सफल बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की दोपहर 1:20 पर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।