मोहनलालगंज: थाना गोसाईगंज पुलिस टीम द्वारा एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया
थाना गोसाईगंज पुलिस में दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी के आरोपी रोहित उर्फ़ मोनू को गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पूर्व में पंजीकृत मुकदमे के आधार पर लगातार अभियुक्त की तलाश की जा रही थी, इसी बीच आज गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गोसाईगंज क़स्बे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अर्जुनपुर थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर का निवासी है और उसे गिरफ्तार किए जाने के बाद मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।