मोहनलालगंज: मोहनलालगंज तहसील के तहसीलदार न्यायिक कोर्ट में भाजपा नेता को वकीलों ने पीटा
लखनऊ ज़िले के मोहनलालगंज तहसील में वकीलों की गुंडई खुलकर सामने आई है। यहां तहसीलदार न्यायिक कोर्ट में अमेठी मंडल के भाजपा एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश कनौजिया को वकील ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीट दिया। कोर्ट में भाजपा नेता राजेश कनौजिया ने सलेमपुर गांव में सरकारी चकमार्ग पर दबंगो द्वारा कब्जा करने के संबंध में एक एप्लीकेशन लेकर गया था। उस दौरान तहसीलदार न्यायिक के सामने ही कोर्ट में विपक्षी की सह पर वकीलो ने उसे बुरी तरह पीट दिया।