लखीसराय: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुखिया और थाना अध्यक्ष ने तेतरहट थाने मे किया पौधारोपण
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नोनगढ़ के मुखिया जूली देवी एवं तेतरहाट थाना अध्यक्ष राजाराम शर्मा ने संयुक्त रूप से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत थाना परिसर में पौधारोपण कार्य किया जिसके तहत 100 पौधे लगाए गए मौके पर उनके साथ रोजगार सेवक दिलीप कुमार ग्राम कचहरी के सचिव संजय कुमार एवं दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।