टीकमगढ़: टीकमगढ़ सिंधी धर्मशाला में सिंधी समाज के चुनाव संपन्न, दीपक रामचंद्रानी बने अध्यक्ष
सिंधी धर्मशाला टीकमगढ़ में बुधवार को सिंधी समाज के चुनाव संपन्न हुए। बुधवार सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 तक मतदान प्रक्रिया चली। समाज के सदस्यों ने बड़ी संख्या में मतदान में भाग लिया। मत करना के बाद दीपक रामचंद्रनी को अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।