टीकमगढ़: नानपुर गांव में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का हाथ कटा, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के नानपुर गांव में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का हाथ कट गया। व्यक्ति का नाम धर्मेंद्र निवासी नानपुर बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति खेत पर थ्रेसर मशीन से काम कर रहा था इसी दौरान अचानक उसका हाथ थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया और वह घायल हो गया।