चौका थाना क्षेत्र के टुईडुगंरी स्थित गणपति मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मजदूरों को कंपनी द्वारा शोषण करने के खिलाफ शुक्रवार दोपहर 1 बजे मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन किया।जिसमें मजदूरों को जेएलकेएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नैतिक समर्थन दिया।मजदूरों ने बताया कि मजदूरों को 275 रुपया में दिन भर खटाये जाते है।