आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के आवाहन पर नगर निगम यमुनानगर जॉन जगाधरी में 17 वें दिन भी हड़ताल की गई जिसकी अध्यक्षता जोन जगाधरी के प्रधान प्रशांत ने की व मंच का संचालन सचिव मुकेश कुमार ने किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा नगर निगम यमुनानगर जॉन जगाधरी के प्रधान प्रशांत सचिव मुकेश कुमार व कैशियर श्री चंद ने अपने संयुक्त बयान में प्रेस को बताया कि संघ व हरियाणा सरकार के बीच 13 मई 2026 को जिन मांगों पर सहमति बनी थी उनका पत्र परिपत्र आज तक जारी नहीं किया जिससे कर्मचारियों में भारी नाराज़गी है संघ ने मजबूर होकर हड़ताल जैसा फैसला लेना पड़ा। हमारी मुख्य मांगे इस प्रकार है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करो, ठेका प्रथा बंद करो, ठेके पर लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करो, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करो, एक्स ग्रेशिया पॉलिसी पूर्ण रूप से बहाल करो,डोर टू डोर के कर्मचारियों को विभाग के रोल पर किया जाए आदि। अगर समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को ज्यादा तेज किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। मौके पर जिन पदाधिकारीयों ने कर्मचारियों को संबोधित किया उनमें सोनू शर्मा, गौरव, शिवम, संयम, सुमित, पवन, अंकुर, संजीव आदि मौजूद रहे।