बिग ब्रेकिंग - भाजपा विधायक को जनता ने बना दिया बंधक।
उत्तराखंड: भाजपा विधायक को बनाया आक्रोशित लोगों ने बंधक! डेढ़ घंटे से गाड़ी में कैद हुए पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी! पुलिस प्रशासन के छूट गए पसीने! महिलाओं का गुस्सा देख विधायक जी के भी छूट गए पसीने!
पौड़ी के खांडूसैंण में गुलदार के आतंक से गुस्साए ग्रामीणों ने विधायक को घेर लिया, मौके पर पुलिस भी मौजूद रही लेकिन आक्रोश कम नहीं हुआ।
पौड़ी में गुलदार का आतंक: 7 वर्षीय बालिका को बनाया निवाला, शव बरामद; ग्रामीणों में भारी आक्रोश।
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी शहर से सटे खांडूसैंण क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक सात वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शाम करीब 6 :30 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना के बाद बालिका का शव बरामद कर लिया गया है।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।
#Pauri #PauriGarhwal #Uttarakhand #UttarakhandNews #DailyUttarakhandNews #BigBreaking #BreakingNews #PauriNews #Khandusain #BJPMLA #Vidhayak #GuldarAttack #LeopardTerror #UttarakhandPolitics #Garhwal #PauriKiJanta #ViralNewsUttarakhand #UKNews #Dehradun #SrinagarGarhwal