Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

Paurinews

#बढ़ासी में आदमखोर गुलदार की तलाश तेज
#नैनीडांडा ब्लॉक के बढ़ासी गांव में 66 वर्षीय सुशीला देवी को गुलदार द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव स्वयं टीम के साथ मौके पर डटे हुए हैं।

वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को पकड़ने, ट्रेंकुलाइज करने और आवश्यकता पड़ने पर नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 10 कैमरे लगाए गए हैं।

डीएफओ ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले बाहर न जाने और गुलदार की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की है।

#PauriGarhwal #Nainidanda #LeopardAttack #GarhwalForest #UttarakhandNews #BreakingNews #BadhasiVillage #WildlifeAlert #PauriNews

#बढ़ासी में आदमखोर गुलदार की तलाश तेज #नैनीडांडा ब्लॉक के बढ़ासी गांव में 66 वर्षीय सुशीला देवी को गुलदार द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव स्वयं टीम के साथ मौके पर डटे हुए हैं। वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को पकड़ने, ट्रेंकुलाइज करने और आवश्यकता पड़ने पर नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 10 कैमरे लगाए गए हैं। डीएफओ ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले बाहर न जाने और गुलदार की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की है। #PauriGarhwal #Nainidanda #LeopardAttack #GarhwalForest #UttarakhandNews #BreakingNews #BadhasiVillage #WildlifeAlert #PauriNews

Pauri, Garhwal | Jun 28, 2026

#कंडोलिया ठाकुर मंदिर में विशाल भंडारे की तैयारियां चरम पर
#पौड़ी के प्रसिद्ध कंडोलिया ठाकुर मंदिर में रविवार को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे को लेकर तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालु दिन-रात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
आज रात्रि भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जबकि रविवार सुबह विधि-विधान के साथ विशाल हवन संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
#मंदिर समिति के अनुसार इस वर्ष भंडारे में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, पेयजल, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
🙏 मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कंडोलिया ठाकुर के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना और प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
#KandoliyaThakur #PauriGarhwal #Uttarakhand #Bhandara #DevBhoomi #KandoliyaMela #PauriNews #UttarakhandNews #SpiritualEvent

#कंडोलिया ठाकुर मंदिर में विशाल भंडारे की तैयारियां चरम पर #पौड़ी के प्रसिद्ध कंडोलिया ठाकुर मंदिर में रविवार को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे को लेकर तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालु दिन-रात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। आज रात्रि भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जबकि रविवार सुबह विधि-विधान के साथ विशाल हवन संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन होगा। #मंदिर समिति के अनुसार इस वर्ष भंडारे में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, पेयजल, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। 🙏 मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कंडोलिया ठाकुर के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना और प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। #KandoliyaThakur #PauriGarhwal #Uttarakhand #Bhandara #DevBhoomi #KandoliyaMela #PauriNews #UttarakhandNews #SpiritualEvent

Pauri, Garhwal | Jun 20, 2026

#पौड़ी : 12 करोड़ की ल्वाली झील पर सवालों से घिरे प्रभारी मंत्री #मदन_कौशिक
केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करने पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक से जब पत्रकारों ने लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बनी ल्वाली झील और उससे जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में पूर्व जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा, तो मंत्री सीधे जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने मामले में किसी पर ठोस टिप्पणी करने के बजाय जांच और प्रक्रिया का हवाला दिया।
सुनिए, पत्रकारों के सवाल पर क्या बोले प्रभारी मंत्री मदन कौशिक।
#Pauri #MadanKaushik #LwaliJheel #Uttarakhand #BJP #PauriNews

#पौड़ी : 12 करोड़ की ल्वाली झील पर सवालों से घिरे प्रभारी मंत्री #मदन_कौशिक केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करने पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक से जब पत्रकारों ने लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बनी ल्वाली झील और उससे जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में पूर्व जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा, तो मंत्री सीधे जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने मामले में किसी पर ठोस टिप्पणी करने के बजाय जांच और प्रक्रिया का हवाला दिया। सुनिए, पत्रकारों के सवाल पर क्या बोले प्रभारी मंत्री मदन कौशिक। #Pauri #MadanKaushik #LwaliJheel #Uttarakhand #BJP #PauriNews

Pauri, Garhwal | Jun 13, 2026

🚨 पौड़ी में आदमखोर गुलदार का अंत 🚨

#जनपद पौड़ी #मुख्यालय के आसपास के गांवों में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों को अपना शिकार बना चुके आदमखोर गुलदार को मशहूर शूटर जॉय हुकिल ने ढेर कर दिया है। गुलदार के मारे जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
इस मामले में महातिम यादव ने कहा कि वन विभाग का लगातार प्रयास मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को कम करना है। उन्होंने कहा कि जागरूकता, सतर्कता और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से इस तरह की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
वन विभाग ने लोगों से जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में सावधानी बरतने तथा वन्यजीवों की गतिविधियों की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है।
#PauriGarhwal #LeopardAttack #JoyHukil #UttarakhandNews #ForestDepartment #Garhwal #WildlifeConflict #PauriNews #UttarakhandForest #BreakingNews

🚨 पौड़ी में आदमखोर गुलदार का अंत 🚨 #जनपद पौड़ी #मुख्यालय के आसपास के गांवों में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों को अपना शिकार बना चुके आदमखोर गुलदार को मशहूर शूटर जॉय हुकिल ने ढेर कर दिया है। गुलदार के मारे जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। इस मामले में महातिम यादव ने कहा कि वन विभाग का लगातार प्रयास मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को कम करना है। उन्होंने कहा कि जागरूकता, सतर्कता और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से इस तरह की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। वन विभाग ने लोगों से जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में सावधानी बरतने तथा वन्यजीवों की गतिविधियों की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की है। #PauriGarhwal #LeopardAttack #JoyHukil #UttarakhandNews #ForestDepartment #Garhwal #WildlifeConflict #PauriNews #UttarakhandForest #BreakingNews

Pauri, Garhwal | Jun 10, 2026

🚨 पौड़ी में आदमखोर गुलदार का अंत! 🐆

जनपद पौड़ी के कोट ब्लॉक स्थित वाड़ी गांव में आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार को मशहूर शूटर जॉय हुकिल ने महज़ 5 घंटे के भीतर अपने सटीक निशाने से ढेर कर दिया।
गुलदार द्वारा एक महिला को निवाला बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जॉय हुकिल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आदमखोर गुलदार का अंत कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई।
📌 जॉय हुकिल अब तक 50 नरभक्षी गुलदारों को मार गिरा चुके हैं और उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।
✅ गुलदार के मारे जाने के बाद वाड़ी गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
#PauriGarhwal #LeopardAttack #JoyHukil #KotBlock #VadiVillage #UttarakhandNews #HumanWildlifeConflict #BreakingNews #PauriNews

🚨 पौड़ी में आदमखोर गुलदार का अंत! 🐆 जनपद पौड़ी के कोट ब्लॉक स्थित वाड़ी गांव में आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार को मशहूर शूटर जॉय हुकिल ने महज़ 5 घंटे के भीतर अपने सटीक निशाने से ढेर कर दिया। गुलदार द्वारा एक महिला को निवाला बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जॉय हुकिल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आदमखोर गुलदार का अंत कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई। 📌 जॉय हुकिल अब तक 50 नरभक्षी गुलदारों को मार गिरा चुके हैं और उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। ✅ गुलदार के मारे जाने के बाद वाड़ी गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है। #PauriGarhwal #LeopardAttack #JoyHukil #KotBlock #VadiVillage #UttarakhandNews #HumanWildlifeConflict #BreakingNews #PauriNews

Pauri, Garhwal | Jun 9, 2026

Latest Paurinews News Videos - Watch the Latest News of July 15, 2026 | Public App