#रुड़की के मालवीय चौक के पास स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। प्रथम तल पर स्थित इस कार्यालय से भारी मात्रा में घना धुआँ और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।
🚒 सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की की यूनिट बिना एक पल गंवाए तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। आग की तीव्रता को भांपते हुए तुरंत अतिरिक्त फायर टेंडर भी बुलाए गए।
💧फायर यूनिट ने सूझबूझ दिखाते हुए लगातार पानी की बौछार कर आग पर तेजी से काबू पाया।
आग को आसपास के अन्य हिस्सों और दुकानों में फैलने से रोका गया।
जले हुए सामान को उलट-पलट कर अच्छी तरह जांच की गई, ताकि अंदर दबी हुई चिंगारियां या सुलगते पदार्थ पूरी तरह बुझ जाएं।
पूरे परिसर की बारीकी से जांच कर आग के दोबारा भड़कने की हर संभावना को खत्म कर दिया गया।✅
#Roorkee #UttarakhandPolice #UttarakhandFireService #SafetyFirst