चौका-कांड्रा मुख्य सड़क मार्ग पर बना टोल रोड पिछले 2 वर्षों से पूरी तरह जर्जर हो चुका है।सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोजाना गुजरने वाले स्कूली बच्चे,राहगीर और स्थानीय दुकानदार परेशान हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार चौका मोड़ से लेकर खुंटी पहाड़धार तक करीब 2 किलोमीटर सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। जगह-जगह गड्डे हो गई है। जिससे आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।