गुरुवार की दोपहर बारह बजे प्रखंड के अमनौर स्थित इंटर बोर्ड के परीक्षा केन्द्रों का एसडीओ निधी राज व एसडीपीओ नरेश पासवान ने संयुक्त रुप से निरीक्षण किया और जरुरी बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिये। एसडीओ निधी राज ने कहा कि अमनौर में इंटर बोर्ड की परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं जहां निरीक्षण कर केद्राधिक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।