प्रखंड के अमनौर में जननायक कर्पुरी ठाकुर की जयंती सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया जिसके बाद मुख्य अतिथी रहे एसडीपीओ नरेश पासवान व एसडीओ निधी राज के द्वारा प्रतिभागी को पुरस्कृत करके इनाम दिया गया। शनिवार की सुबह नौ बजे अमनौर मुख्य बाजार में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कर्पुरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला ।