मुंगावली: मुंगावली पुलिस ने जुआ खेलते 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹95,500 ज़ब्त
पुलिस ने मंगलवार को शाम चार बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिलेभर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में मुंगावली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम चाचूखेड़ा के हार क्षेत्र में दबिश देते हुए चार आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया।