उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही विरोध के सुर तेज हो गए हैं। Ward 3 में बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की सुगबुगाहट के बाद देवाली इलाके के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।
शनिवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की और वाहन रैली के रूप में भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं की मांग है कि वार्ड 3 से टिकट किसी ऐसे स्थानीय और सक्रिय कार्यकर्ता को दिया जाए, जो लंबे समय से क्षेत्र में पार्टी संगठन और जनता के बीच काम कर रहा है।
कार्यकर्ताओं ने ‘पैराशूट प्रत्याशी’ का विरोध करते हुए कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
दिलचस्प बात यह है कि भाजपा की ओर से अभी किसी भी वार्ड में आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। इसके बावजूद वार्ड 3 में टिकट को लेकर सामने आया यह विरोध भाजपा नेतृत्व के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।
अब सभी की नजर भाजपा की आगामी प्रत्याशी घोषणा पर है। क्या पार्टी स्थानीय कार्यकर्ता की मांग को तवज्जो देगी या किसी दूसरे चेहरे पर भरोसा जताएगी? टिकट घोषित होने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
देखिए Pal Pal News Rajasthan पर उदयपुर नगर निगम चुनाव, भाजपा की टिकट प्रक्रिया और Ward 3 से जुड़ी हर बड़ी अपडेट।#udaipur
#UdaipurNews #Udaipur #UdaipurBJP #BJP #BJPNews #Ward3 #Ward3Udaipur #UdaipurElection #NagarNigamElection #NagarNigamChunav #UdaipurNagarNigam #BJPTicket #BJPWorkers #BJPProtest #Devli #Devali #UdaipurPolitics #RajasthanNews #RajasthanPolitics #ElectionNews #PoliticalNews #LocalNews #BreakingNews #Election2026 #UdaipurNewsToday #BJPProtestUdaipur #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #PalPalNews #udaipur_khabar nis:value=RajasthanLocalNews#udaipur_khabar nis:enabled=true #RajasthanLocalNews#udaipur_khabar #udaipur_khabar #RajasthanLocalNews#udaipur_khabar #RajasthanLocalNews#udaipur_khabar #RajasthanLocalNews#udaipur_khabar #RajasthanLocalNews#udaipur_khabar #RajasthanLocalNews#udaipur_khabar #RajasthanLocalNews#udaipur_khabar #RajasthanLocalNews#udaipur_khabar #RajasthanLocalNews#udaipur_khabar
#RajasthanLocalNews#udaipur_khabar #RajasthanLocalNews#udaipur_khabar #RajasthanLocalNews#udaipur_khabar #RajasthanLocalNews#udaipur_khabar #RajasthanLocalNews#udaipur_khabar #RajasthanLocalNews#udaipur_khabar
Girwa, Udaipur | Aug 29, 2026