खबर मेरठ से है, जहां जिस सरकारी CHC में मरीजों को दवाई और इंजेक्शन मिलने चाहिए, वहां मेहंदी लगवाने का रंगारंग कार्यक्रम चर्चा का विषय बन गया।
इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीज और उनके तीमारदार परेशान नजर आए। आरोप है कि अस्पताल परिसर में मेहंदी कार्यक्रम चल रहा था, जबकि मरीज इंजेक्शन और इलाज के लिए भटकते रहे।
अब सवाल उठ रहा है कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र आखिर मरीजों के इलाज के लिए हैं या इस तरह के आयोजनों के लिए?
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी थी या नहीं? और अगर जानकारी थी, तो मरीजों की सुविधा का क्या हुआ?
सरकारी अस्पताल में इलाज पहले या आयोजन? यह सवाल अब मेरठ में चर्चा का विषय बना हुआ है।#MeerutNews #Meerut #MeerutCHC #CHCNews #UttarPradeshNews #UPNews #HealthNews #GovernmentHospital #HospitalNews #PatientNews #MehndiProgram #MeerutViralNews #MeerutBreakingNews #UPBreakingNews #HealthDepartment #HealthcareNews #MedicalNews #GovernmentHospitalNews #PatientProblem #HospitalMismanagement #MeerutToday #UttarPradesh #UPGovernment #MedicalDepartment #LatestNews #BreakingNews #HindiNews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan
Girwa, Udaipur | Aug 29, 2026