पटना ग्रामीण: भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए मना रहे, कहा- उन्हें मनाना कठिन है
भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव को लेकर यह खबरें सामने आ रही थी कि खेसारी लाल यादव की पत्नी चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह चार दिन से अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए मना रहे हैं, लेकिन उन्हें मनाना कठिन हो रहा है।