पटना ग्रामीण: प्रशांत किशोर ने यूट्यूबर मनीष कश्यप को दिया टिकट, चनपटिया से लड़ेंगे चुनाव
मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप को प्रशांत किशोर का साथ मिल गया है। मनीष कश्यप को प्रशांत किशोर ने जनसुराज से टिकट दिया है। चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से मनीष कश्यप चुनावी मैदान में होंगे। मंगलवार रात 9:02 पर मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की पुष्टि की है।