पटना ग्रामीण: संजय झा ने CM नीतीश कुमार के महागठबंधन में जाने की अफवाह पर लगाया विराम, कहा- NDA के साथ ही रहेंगे CM
NDA में सीट बंटवारे के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ सीटों को लेकर नाराज चल रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लगातार यह खबरें चल रही थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ एक बार फिर से जा सकते हैं। वहीं बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।