पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र कॉलोनी के प्रिंस रेजिडेंसी में बुजुर्ग दंपत्ति हुए डिजिटल अरेस्ट, ₹27 लाख का फिक्स डिपाजिट भी तुड़वाया
पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित प्रिंस रेजिडेंसी में बुजुर्ग दंपति को डिजिटल अरेस्ट करने का मामला सामने आया है। 8 अक्टूबर को FCI के रिटायर्ड कर्मी 80 वर्षीय श्यामानंद झा को एक कॉल आया। सामने वाले ने खुद को नारकोटिक डिपार्टमेंट का अधिकारी बताकर श्यामानंद झा और उनकी पत्नी को 13 अक्टूबर तक यानी की 5 दिनों तक घर में डिजिटल अरेस्ट करके रखा।