पटना ग्रामीण: प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, कहा- 150 से कम सीट मिलना जन सुराज की हार होगी
जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे ऐलान करते हुए कहा कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के हित में लिया गया है,ताकि वे पूरी तरह संगठन की तैयारियों और रणनीति पर ध्यान केंद्रित कर सकें। मीडिया से बातचीत में कहा,अगर मैं चुनाव लड़ूंगा तो पार्टी की तैयारियों और योजनाओं से ध्यान भटक जाएगा।