पटना ग्रामीण: उपेंद्र कुशवाहा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बुलावा, पटना से दिल्ली के लिए हुए रवाना
NDA में सीट बंटवारे के बावजूद खींच तान जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी इस सीट शेयरिंग से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा को मनाने के लिए अब अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुला लिया है। बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली के लिए रवाना हुए।