चंबा। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए उपमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। एसडीएम चंबा चिराग शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा मार्ग और विभिन्न स्थानों पर लगाए गए लंगरों का प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर लंगर स्थलों का दौरा कर स्वच्छता, पेयजल, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान लंगर संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
एसडीएम चिराग शर्मा ने कहा कि मणिमहेश यात्रा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे में प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं, जो लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
उन्होंने लंगर समितियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रशासन ने यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील करते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।
एसडीएम ने कहा कि उपमंडल प्रशासन यात्रा अवधि के दौरान पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है।
बाइट चिराग़ शर्मा एसडीएम चंबा।
#SDM #Chamba #Chamba #Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Sep 10, 2026