पटियाली: सिढ़पुरा पुलिस ने जरूरतमंदों की दिवाली को खुशहाल बनाया, 47 परिवारों को बांटे उपहार; बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आई
दीपावली का पर्व सिर्फ रोशनी और खुशियों का ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने और उनके जीवन में मुस्कान लाने का भी त्योहार है। इसी भावना को साकार करते हुए सिढ़पुरा पुलिस ने थाना परिसर में जरूरतमंद लोगों के लिए उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 47 लोगों को दिवाली के उपहार पैकेट वितरित कर त्योहार की खुशियों में शामिल किया गया।