आज दिनांक-18.08.2026 को 10:00 बजे पूर्वाह्न में श्री सौरभ सुमन यादव, जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के द्वारा श्री गुरू संत रविदास जी की 650 वीं जयन्ती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के अन्तर्गत समाहरणालय परिसर से दुर्गा मंदिर कचहरी चौक, प्रेक्षा गृह होते हुए बैलखाना वार्ड नं0-34 एवं 35 तक कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में श्री लालबाबु गुप्ता, माननीय उप महापौर, नगर निगम, मोतिहारी, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जाँच) पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी मो. सिबगतुल्लाह, नजारत उप समाहर्त्ता, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी श्रीमती प्रेमलता,जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, श्री ज्ञानेश्वर प्रकाश,जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी श्री संतोष कुमार पांडे सहित प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, सदर मोतिहारी/तुरकौलिया/कोटवा एवं विकास मित्र शामिल थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Aug 19, 2026