भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया आयोजन
---
भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय के आदेशानुसार भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग टीकमगढ़ द्वारा 12 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड पर किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने योग किया। कार्यक्रम में श्री पी प्रसन्ना कुमार एवं कु. कृतिका चंद्रा द्वारा सभी खिलाड़ियों को योग कराया गया एवं योग से होने वाले फायदों को बताया।
इस कार्यक्रम में श्री देवेश चंदेल, श्री प्रियंक खरे, श्री धनीराम अहिरवार, श्री अनूप मंडल,श्री प्रिंस सेन, श्री अंकित राय, श्री रूपेश रैकवार, श्री अरविंद घोष विशेष रूप से मौजूद रहे।
#IDY2026
#InternationalYogaDay
#YogaForHealthyAgeing
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah
22 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026