हसनपुर: हसनपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में पथराव, ईंट लगने से बुजुर्ग महिला का जबड़ा टूटा, जिला अस्पताल रेफर
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में बीती रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान घर में बैठी एक बुजुर्ग महिला के मुंह पर ईंट लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।