बकसडा गांव में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक युवक कथित प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। बताया जाता है कि महिला का पति और उसके परिवार के लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अकसर चोरी-छिपे महिला से मिलने आया करता था। इसी दौरान घात लगाए पति ने उसे घर के अंदर दबोच लिया।..