घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का किया खुलासा, दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
सेन पश्चिम पारा पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान नयापुरवा निवासी रौनक पाल और सचिन राजपूत के रूप में हुई है।थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने सोमवार शाम 6 बजे बताया पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।