भगवानपुर: गरीबी से संघर्ष कर बिशनपुर के रामानंद बने सीमा सुरक्षा बल जवान, मां की आंखें खुशी से छलकीं
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर पंचायत के बिशनपुर वार्ड नंबर 5 निवासी रामाज्ञा महतो के छोटे पुत्र करीब बाईस वर्षीय रामानंद कुमार बीएसएफ में चयनित होने के बाद जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर पहली बार अपने घर लौटे। उनके घर पहुंचते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया।