जगदलपुर: विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के कार्य का भूमिपूजन विधायक किरण देव ने किया
विधायक जगदलपुर किरण देव ने कहा बस्तरवासियों की बरसों पुरानी मांग को हमारी सरकार ने पूरा किया है। जिससे बस्तर के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक दशहरा पर्व के रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत तार बिछाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है । इस कार्य के पूर्ण होने पर दशहरा पर्व के दौरान रथ परिक्रमा में काफी सहूलियत होगी। विधायक श्री किरणदेव ने इसकी महत्ता को देखते हु