सेन्हा: लोहरदगा डीएमओ की कार्यशैली के खिलाफ ट्रक ऑनर एसोसिएशन का ऐलान,12 सितंबर को धरना,21 से 1500 ट्रकों का चक्का जाम।
लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की आम बैठक मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे लोहरदगा के बक्शीडीपा स्थित कार्यालय के समीप आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने की। बैठक में लोहरदगा डीएमओ के कथित मनमाने रवैये के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करते हुए आंदोलन की घोषणा की गई।