टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले में ई-टोकन प्रणाली लागू, किसानों को कतार में लगने से मिलेगी मुक्ति, जाम से भी राहत
टीकमगढ़ नए साल की शुरुआत किसानो ं के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। अब यूरिया और डीएपी खाद के लिए किसानों को न तो घंटों कतार में खड़ा होना पड़ेगा और न ही चक्का जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। शासन ने खाद वितरण व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल करते हुए ई टोकन प्रणाली लागू कर दी है।