टीकमगढ़: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार टीकमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे, महिलाओं को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किए
टीकमगढ़ छतरपुर सांसद और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भारत सरकार डॉ वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को टीकमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह फीमेल सर्जिकल वार्ड पहुंचे जहां पर भर्ती महिलाओं से उन्होंने मुलाकात की और ठंड से बचने के लिए कंबल वितरितकिया।